फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर के धक्के से बच्ची समेत नीचे गिरी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बंदर के धक्का देने पर छत पर 10 माह के बच्ची को गोद मे लेकर टहल रही युवती नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। 10 महीने की बच्ची की स्थिति खराब होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। युवती का इलाज सोनबरसा अस्पताल पर चल रहा है।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजी छपरा गांव निवासिनी रितु (20) पुत्री ढोंढा साह अपने दस माह की चचेरी बहन को लेकर छत पर शनिवार के शाम टहल रही थी। अचानक दौड़ते आए एक बंदर ने युवती को धक्का दे दिया। इससे गोद में बच्ची के साथ युवती छत से नीचे गिर गई। आनन फानन में परिजन सीएचसी सोनबरसा ले गए। बच्ची की स्थिति खराब देखकर उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। युवती का इलाज सीएचसी पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें