फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत रविवार को फेफना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 551 जोड़े एक दूजे के होंगे। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की और अंतिम रूप दिया। जो कुछ कमी रह गई थी, उसे शनिवार को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कई मंत्रियों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसमें संतीश चंद्र द्विवेदी का कार्यक्रम देर शाम पहुंच गया था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें भोजपुरी लोक कला से संबंधित कलाकार भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दिन फेफना चौराहे से माल्देपुर मोड़ के बीच चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा। समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें