फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसड़ा में आए युवक का रूम पार्टनर निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। मुंबई से रसड़ा स्थित अपने घर लौटे युवक का गोंडा निवासी रूम पार्टनर की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके बाद रसड़ा में युवक के पास पड़ोस के लोग सहमे हुए हैं। जानकारी होने के बाद युवक को होम क्वारंटीन किया गया है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा जिले में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए किशोर के साथ अहमदाबाद से आए 56 लोगों को प्रशासन ने फिर क्वारंटीन कर दिया है और उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

रसड़ा के वार्ड नंबर 23 रूपी मोहल्ला निवासी युवक मुंबई में एक युवक के साथ एक ही रूम में रहता था। गोंडा निवासी उसके रूम पार्टनर युवक की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हुई थी। मकान मालिक की सूचना पर मुंबई प्रशासन ने युवक की सैंपलिंग कराई थी लेकिन जांच रिपोर्ट आने के पहले ही रसड़ा और गोंडा निवासी दोनों युवक एक ट्रक चालक को पैसे देकर घर के लिए लौट गए थे। रसड़ा निवासी युवक सोमवार की रात अपने घर पहुंचा। मंगलवार को सुबह सूचना आई कि मुंबई में साथ रहने वाला रूम पार्टनर गोंडा निवासी युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के अनुसार दोनों ट्रक से आए थे। आजमगढ़ में वह उतर गया जबकि उसका रूम पार्टनर गोंडा चला गया। सोमवार की रात वह घर पहुंचा और मंगलवार को गोंडा निवासी युवक के पॉजिटिव आने की सूचना आ गई। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने सभासद राज कुमार गुप्ता रिंकू को सूचना दी दी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया।
-
रात भर परिवार के साथ रहा युवक
मुंबई से आया रसड़ा निवासी युवक सोमवार की रात घर पहुंचने के बाद से मंगलवार की सुबह तक दर्जनभर से अधिक लोगों के संपर्क में आ चुका था। पूरी रात उसने परिवार वालों के साथ बिताई। अब उसके रूम पार्टनर के पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं कि उसने रात से अब तक पता नहीं कितने लोगों से मुलाकात की है।
विज्ञापन

-
मामले की जानकारी हुई है। युवक को तत्काल क्वारंटीन कराने की व्यवस्था की जा रही है। यदि जरूरी हुआ तो उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। -मोतीलाल यादव, एसडीएम रसड़ा
-
युवक को होम क्वारंटीन किया गया है। उसमें कोरोना का कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है। मामले से जिला मुख्यालय को अवगत कराया गया है। जल्द ही युवक की सैंपलिंग की जाएगी।-डॉ. मुकेश वर्मा, कोविड प्रभारी, रसड़ा तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें