बलिया। नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उजियार के कुहकुम पट्टी (तकिया मुहल्ला) में बछड़े का वध करने की सूचना पर मंगलवार को की गई पुलिस कार्रवाई में बछड़े से शव का अवशेष पाया गया। पुलिस ने अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सोमवार हिरासत में लिए गए पांच लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
उजियार ग्राम पंचायत के तकिया मोहल्ले के एक युवक ने सोमवार को कोरंटाडीह चौकी पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के कुछ कुछ लोगों ने एक छुट्टे बछड़े का वध कर दिया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। एएसपी संजय कुमार व सीओ चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह कुत्ते जमीन कुरेद रहे थे और दुर्गंध फैली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बछड़े का अवशेष बरामद कर लिया। सूचना पर चितबड़ागांव और फेफना थाने की पुलिस भी पहुंच गई। गांव में पुलिस बल तैनात की है। मामले में हिरासत में लिए गए पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैै। उल्लेखनीय है कि पहले पुलिस मामले को आपसी विवाद मानकर शांत भंग में चालान करने की तैयारी में थी लेकिन मंगलवार को पोल खुल गई।