फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हर महीने विद्यालयों की रसोई के भोजन की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिषदीय विद्यालयों के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की परख खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन प्रयोगशाला में करेगा। विभाग हर महीने रैंडम आधार पर दस विद्यालयों की रसोई से नमूने लेगा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन को जांच के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जनपद में 2249 परिषदीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। विद्यालयों में रसोइयों की तैनाती के साथ कोटे की दुकानों से राशन देते हुए कन्वर्जन कॉस्ट का भुगतान किया जाता है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) अभियान चलाया है।
इसके विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन के गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभाग प्रतिमाह रैंडम आधार पर दस विद्यालयों की रसोई से नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की मदद से प्रयोगशाला में जांच कराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें