फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंध समाप्त के बाद भी फर्म ने की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला अस्पताल में एक्सपायर्ड दूध बांटने वाली कार्यदायी संस्था का अनुबंध की अवधि बीतने के बाद भी अस्पताल में आपूर्ति कर रही थी। जांच में सामने आया है कि बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर का अनुबंध मार्च 2022 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह जननी सुरक्षा योजना के तहत वार्डों में दूध, नाश्ता और भोजन की आपूर्ति कर रही थी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति ही तय करती है कि वार्ड में दूध, नाश्ता और भोजन की आपूर्ति कौन सी फर्म करेगी। महिला अस्पताल प्रबंधन ने तीन बार टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की पहल की लेकिन मामला लटकता रहा और बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर को आपूर्ति का जिम्मा मिलता रहा। इस फर्म 2021 में 79 रुपये के रेट से आपूर्ति करने की बात तय हुई थी, जिसका समय 31 मार्च 2022 तक ही था। बावजूद 13 अप्रैल को इसी कंपनी ने सप्लाई दी। 40 बेडों पर कंपनी ने 33 दिन पहले एक्सपायर हो चुका दूध बांट था। मरीजों को अमूल का 250 मिलीग्राम देना था लेकिन मदर डेयरी का 150 मिलीग्राम वाला पैकेट दिया गया। बांटे गए दूध की कीमत 10 रुपये थी जबकि 250 मिलीलीटर दूध का मूल्य 16 रुपये है। अगर तीमारदारों ने वितरण का विरोध नहीं किया होता तो मरीज घटिया दूध पी गए होते। मामले में जांच बैठा दी गई। कंपनी को तीन नोटिस जारी हो चुका है लेकिन अभी तक कार्रवाई कुछ नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें