लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज स्थित सेंट्रल बैंक के पास शुक्रवार की दोपहर उचक्कों ने वृद्ध की जेब से 35 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की लिखित सूचना लालगंज चौक में दी है।
जगदीशपुर (मुरारपट्टी) निवासी दूधनाथ पांडेय ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा लालगंज से अपने खाते से 35 हजार रुपये निकाले और जेब में रखकर बैंक से निकल गए। बैंक से मात्र पचास मीटर दूरी पर एक चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचे। चाय पीकर जब उन्होंने पैसे देने के लिए जेब में हाथ में डाला तो रुपये नहीं थे। उन्होंने रुपये गायब होने की सूचना बैंक में ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों और बैंक मैनेजर को दी। बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला पर कुछ हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना लालगंज चौकी में दी है।