फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के पिता के तहरीर पर पत्नी समेत छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर में 20 जुलाई को जिला गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के विश्वभरपुर गांव निवासी सुहैल की अपने ही ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता मो.जहीर के तहरीर पर सुखपुरा पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के विरूद्घ संबंधित धाराओं में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

तहरीर में उल्लेख किया है कि उसके पुत्र सुहैल की शादी बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी अजरेहुसैन की बेटी रोशन बेगम के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। 15 जुलाई को मेरा पुत्र सुहैल अपनी पत्नी रोशन बेगम के साथ ससुराल शिवपुर गया था, जहां कई दिनों तक रहा। 20 जुलाई 2019 की रात मेरे पुत्र सुहैल की ससुराल में ही पत्नी रशन बेगम, ससुर अजहर हुसैन, सास खुशबुन, चचिया ससुर वफत, चचिया सास मैमून, साला मो. इरशाद ने मिलकर हत्या कर दिया और लाश को मेरे गांव विश्वम्भरपुर भेज दिया। इसके बाद मैंने डायल 100 को बुलाकर स्थानीय थाना करीमुद्दीनपुर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरे पुत्र की लाश को सुखपुरा थाना भेजवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, ससुर, सास, चचिया ससुर, चचिया सास व साले के विरूद्घ धारा 302, 120-बी, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें