बैरिया। सुदिष्टपुरी इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को सुरक्षा के लिए विभिन्न तरह के टिप्स दिए गए। बालिकाओं को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू सिंह ने यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि पर विस्तार से जानकारी दी।
वहीं, महिला कल्याण अधिकारी पूजा सिंह ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, वूमेन पावर लाइन 1090, आशा ज्योति केंद्र 181 व कन्या सुमंगला योजना पर प्रकाश डाला। सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रतात दुबे ने बालिकाओं को 100 नंबर डायल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में श्रम विभाग के कृष्णकांत राय ने अपने परिवार में रहते हुए बालिकाएं अपनी सुरक्षा कैंसे करें, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदिष्टपुरी इंटर कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार पांडेय ने किया।