फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो ब्लॉकों के 55 गांवों के पात्रों को मिलेगा पीएम आवास, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नए साल में बेघर परिवारों में प्रधानमंत्री आवास मिलने की उम्मीद जागने लगी है। बैरिया ब्लॉक के 30 ग्राम व मुरलीछपरा ग्राम पंचायतों के 25 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना अंतर्गत सर्वे का काम शुरू हो गया है। बीडीओ की तरफ से ग्राम पंचायत सचिवों को सर्वे कार्य के लिए लगाया गया है। इनको सर्वे पूरा करके समय से रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि, एडीओ आईएसबी, लघु सिंचाई जेई को नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। सभी ग्राम सचिवों को अपने तैनाती क्लस्टर गांव को छोड़कर दूसरे क्लस्टर के गांव में सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहें। इसके लिए हर गांव में कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ब्लाॅक के विभिन्न गांवों में रहने वाले ऐसे परिवार जिनका कच्चा मकान है, वे पात्र माने जाएंगे। जिन परिवारों का आवास जीर्ण-शीर्ण हो गया है, उन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे करें मोबाइल से सर्वे
आवास प्लस 2024 के एप्लिकेशन को डाउनलोड करें। इसके बाद सर्वेक्षणकर्ता परिवार अपना ईकेवाईसी करेगा। फिर सर्वे शुरू होगा। सर्वे के समय जिस स्थान पर मकान बनना है, महिला मुखिया का फोटो खीचना पड़ेगा, परिवार का डिटेल भरा जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर संबंधित अधिकारी जांच करेंगे। सही पाए जाने पर आवास मिल जाएगा।
लाभार्थी स्वयं अपने मोबाइल से परिवार का सर्वे कर सकते हैं। एक मोबाइल से एक ही परिवार का सर्वे होगा। परिवार की महिला मुखिया के नाम से ही आवास एलाट होगा, यदि महिला नहीं हैं तब ही पुरुष के नाम से आवास आवंटित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मुकेश कुमार सिंह,एडीओ, आईएसबी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें