फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौ थीमों पर संतृप्त होंगी ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नये साल में नौ थीम पर ग्राम पंचायतों को संतृप्त करने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके लिए शासन से गाइडलाइन आने के बाद जिला पंचायत राज विभाग योजना को मूर्त रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

नए साल में समग्र विकास के साथ अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और उससे आय प्राप्त करने पर फोकस रहेगा। ग्राम पंचायतों के खुले में शौच मुक्त की निरंतरता बनी रहे, इसकी गहन निगरानी की जाएगी। नौ थीमों के आधार पर ग्राम पंचायतों में बैठक कर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। उस पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा।

-

ये हैं नौ थीम
गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव। स्वस्थ गांव। बाल हितैषी गांव। पर्याप्त जलयुक्त गांव। स्वच्छ एवं हरा भरा गांव। आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला गांव। सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव। सुशासन वाला गांव। महिला हितैषी गांव।
विज्ञापन

नए साल में विकास को पंख लगाने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की बैठकें कर ली गई हैं। 20 जनवरी तक कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से तय नौ थीमों में से किसी दो थीमों से पूरी तरह से संतृप्त किया जाएगा। थीम ग्राम पंचायतें अपनी सुविधा के मुताबिक चुनेगी।
विज्ञापन


- श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें