फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट बैंकिंग की ओर पूर्वांचल बैंक

Tue, 01 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल बैक के अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बैंक के चेयरमैन अवनिंद्र कुमार सिन्हा ने बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि बैंकिंग क्षेत्र की नवीनतम तकनीकी का प्रयोग करते हुए बैंक अपनी सेवा का विस्तार करते हुए अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग तथा मोबाइल बैंकिंग की सुविधा प्रदान करने जा रहा है।
विज्ञापन


 
कहा कि पूर्वांचल बैंक अपने कार्य क्षेत्र के 11 जनपदों में ग्राहकोन्मुखी विशिष्ट सेवा प्रदान करते हुए जनता को बेहतर बैंकिंग सुविधा देने के लिए अपनी 571 शाखाओं के साथ निरंतर प्रयासरत है। बलिया में कुल 91 शाखाएं चल रही हैं।


जानकारी दी कि भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रायोजित पूर्वांचल बैंक अपनी सेवाएं अब सिर्फ ग्रामीणों क्षेत्रों में ही सिमित न रहकर नगरीय क्षेत्रों में भी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। देश विदेश में धनांतरण के लिए आटीजीएस तथा नेफ्ट की सुविधा हमारे ग्राहकों को मिल रही है।
विज्ञापन



बैंक के चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए सर्वाधिक खाते करीब छह लाख तक पहुंच गए हैं। इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक विपुल अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक एपी वाजपेयी, क्षेत्रीय प्रबंधक एसके गुप्ता, प्रफुल्लित कुमार श्रीवास्तव के साथ 91 शाखाओं के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें