फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाब पर पहुंचने लगा है ददरी मेला

Tue, 01 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक ददरी मेले में पहला रविवार गुजरने के बाद अब धीरे-धीरे मेला गुलजार होने लगा है। शहर ही नहीं, बल्कि गैर जनपदों से आ रहे मेलार्थियों की भीड़ मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। झूले वालों को जहां एक मिनट की भी फुर्सत नहीं मिल रही है, वहीं सर्कस के बाहर भी मंगलवार को मेलार्थियों की लंबी कतार देखी गई।
विज्ञापन



प्रदेश के इस विशाल मेले में गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और गैर प्रांत बिहार से भी मेलार्थी आने लगे हैं। मेलार्थियों की बढ़ती भीड़ देख दूकानदार जहां गदगद हैं, वहीं वे अपने सामानों के दामों पर भी अडिग दिख रहे हैं। मेले में खासकर ब्रेक डांस, चरखी, कैब्रे डांस आदि मनोरंजन के साधन का भी लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।


मेले में गांधी आश्रम के स्टालों पर भी सभी प्रकार के वस्त्रों की खरीदारी करने के लिए भीड़ जुट रही है। सर्वाधिक भीड़ घरेलू उपयोग के सामान, शादी विवाह के सामान, खिलौने, खजला, खान-पान की दुकानों सहित नर्सरी में हो रही है।
विज्ञापन



मेले में जहां नीबू की बिक्री जोरों पर हो रही है। उधर गुब्बारे पर निशाना लगाने वालों की तादाद भी बहुत ज्यादा है। सर्कस में खतरनाक करतब देखने के िलए खासतौर से भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक मेला गुलजार रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें