फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों के दस्तावेजों की भी होगी जांच, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा में अनामिका प्रकरण के बाद से ही शासन की नजर शिक्षा विभाग पर है। बेसिक शिक्षा के बाद अब माध्यमिक शिक्षा में भी फर्जी शिक्षकों की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ब्योरा तैयार करने काम शुरू हो चुका है। जांच पड़ताल को लेकर गलत दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कुछ माह पहले बेसिक शिक्षा विभाग में अनामिका प्रकरण सामने आया था। इसके बाद से ही शासन शिक्षा विभाग की सफाई में जुटा है। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं के दस्तावेजों की जांच हुई जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आईं जिसकी जांच अभी भी चल रही है। उधर, शासन ने माध्यमिक शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करने का फरमान जारी कर दिया। जांच के लिए डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई है जिसमें डीआईओएस के अलावा दो प्रधानाचार्य भी हैं। सभी शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित ब्योरा 21 जुलाई तक तैयार किया जाना है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हरकत में आ गया है और ब्योरा तैयार करने का कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा डीआईओएस की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से शैक्षिक प्रमाण पत्रों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि उसका सत्यापन समय से कराया जा सके। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर गलत दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले गुरुजी की बेचैनी बढ़ गई है।
जिलाविद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया जांच के लिए सभी शिक्षकों से शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मांग की गई है। जांच का लेकर अन्य कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें