फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले को जल्द मिलेंगी चार जनरथ बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में यात्री सुविधाओं को लेकर परिवहन निगम लगातार योजनाओं पर कार्य कर रहा है। नए बस अड्डे का निर्माण कार्य जारी है। जीराबस्ती वर्कशाॅप में चार्जिंग पॉइंट बनाने की कवायद तेज हो गई है। बलिया डिपो को दो इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। बलिया के लिए 10 छोटी बसें भी जल्द मिलेंगी। अब दो जनरथ बसें भी जिले को मिल रही हैं। पुरानी जनरथ बसों को हटाने की योजना है।
विज्ञापन

आजमगढ़ परिक्षेत्र में 20 नई छोटी बसें मिलने वाली हैं। इसमें से 10 बलिया डिपो को भेजी जाएंगी। इसी में दो इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। बलिया डिपो में अनुबंधित छोटी बसें चलती हैं लेकिन वह सभी आजमगढ़, मऊ व देवरिया के लिए संचालित होती हैं। लोकल रूटों पर बसों का अभाव रहता है। ऐसे में लोकल रूटों पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डिपो को बसें मिलने के बाद लोकल रूट सिकंदरपुर, बेल्थररोड, बैरिया,मनियर, भरौली, गाजीपुर, नगरा-भीमपुरा समेत अन्य स्थलों पर कई फेरे में बसों को चलाया जाएगा। ऐसे में लोकल रूटों पर बसों के चलाने की तैयारी है। इसके लिए जनता ने कई बार मांग की है।
नई छोटी बसें 40 सीट की होगी। इसमें बस एक बार में 40 यात्री बैठ सकते हैं। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि डिपो में छोटी बसों की काफी आवश्यकता है। इसकी डिमांड लंबे समय से की जा रही है। परिवहन मंत्री ने दो इलेक्ट्रिक बसों के लिए आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें