फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को और अध्यक्ष ने सदस्यों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलक्ट्रेट के गंगा बहुद्देशीय सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सबसे पहले जिला पंचायत आनंद चौधरी को जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शपथ दिलाई। इसके बाद, जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। हालांकि, बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

शपथ दिलाने के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह सभागार पहुंची। उन्होंने सबसे पहले नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी को शपथ दिलाई। इसके बाद आनंद चौधरी ने कुल 57 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से आवाह्न किया कि अपने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य कराएंगे। क्षेत्र का सर्वाधिक विकास करने वालों को ही लोग अच्छा नेता के रूप में मानते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के खिलाफ चली जंग में जिला पंचायत का सराहनीय योगदान रहा है। उम्मीद है कि आगे भी हर लड़ाई में नवागत अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला पंचायत बड़ा सहयोगी होगा।
वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कहा कि मेरा सबसे पहला प्रयास यही होगा कि जिला पंचायत के माध्यम से जिले में विकास की धारा में और तेजी लाई जा सके। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही साथ अपील भी किया कि हर कोई अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में अंबिका चौधरी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। मतगणना के दिन प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी और उनके परिजनों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के आरोप में जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही उनके पिता अंबिका चौधरी और अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

समितियों के गठन के लिए अधिकृत हुए अध्यक्ष
बलिया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की प्रथम बैठक भी हुई। इसमें बोर्ड ने सर्वसम्मति से छह समितियों के गठन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी को अधिकृत कर दिया गया। इसके अलावा, अन्य कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया गया। समितियों के गठन के बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इन छह समितियों का होना है गठन
-नियोजन एवं विकास समिति
-प्रशासनिक समिति
-जल प्रबंधन समिति
-जन स्वास्थ्य समिति
-शिक्षा समिति
आज मेरे बेटे का शपथ ग्रहण समारोह था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित नहीं हो सका। इसका मुझे भी बेहद अफसोस है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी का पूरा कुनबा मौजूद रहा। मेरे तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष को शुभकामना। आशा है कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाएंगे। - अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें