बलिया। शासन की ओर से जिले के फेफना रैक प्वाइंट 1630 मी. टन पीपीएल फॉस्फेटिक उर्वरक उपलब्ध हुआ है। इसे थोक व्यवसायियों के माध्यम से 240 रिटेल उर्वरक केंद्रों पर पहुंचाया गया है।
यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि विकास खंड रसड़ा में 14, नगरा में 16, सीयर में 15, चिलकहर में 15, नवानगर में 17, बेरुआरबारी में 11, पंदह में 12, मनियर में 14, बांसडीह में 16 ,दुबहर में 16, हनुमानगंज में 15, बेलहरी में 13, गड़वार में 14, सोहांव में 14, बैरिया में 12, रेवती में 14 व मुरलीछपरा में 12 निजी रिटेल विक्रेताओं के यहां भेजा गया है। बताया कि जनपद में नवंबर माह तक फॉस्फेटिक उर्वरकों का लक्ष्य 16 हजार मी. टन के सापेक्ष अब तक 11 हजार मी. टन फॉस्फेटिक उर्वरक प्राप्त हो चुका है। जनपद स्तर से सहकारिता क्षेत्र हेतु एक फुल रैक 2600 मी. टन फॉस्फेटिक उर्वरक की मांग पत्र शासन स्तर पर भेजा गया है। इफको डीएपी शीघ्र ही जनपद को प्राप्त होने की उम्मीद है।