फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव निवासी सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के मामले को सीआरपीएफ महानिदेशालय ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

रविवार को सीआरपीएफ 95 बटालियन के सहायक कमांडेंट रंजन सिंह उभांव थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर दिनेश पाठक से घटना के बाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और विवेचना की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद वह अमरेश के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ विभाग खड़ा है ।
सहायक कमांडेंट रंजन सिंह ने बताया कि महानिदेशालय ने प्रकरण का संज्ञान लिया है। सेक्टर और महानिदेशालय स्तर से भी लगातार निगरानी की जा रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहकर कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है। इसकी रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विवेचक के संपर्क में रहेंगे सीआरपीएफ अधिकारी : सहायक कमांडेंट ने बताया कि मामले के विवेचक से भी लगातार संपर्क बना हुआ है। विवेचना में होने वाली कार्रवाई और प्रगति की जानकारी सीआरपीएफ अधिकारियों को मिलती रहेगी। विभाग का प्रयास है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो और कानूनी प्रक्रिया के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें