फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बैरिया तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर मौजे में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण विमलेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

उन्होंने चकबंदी विभाग के एसओसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच, मौके पर पैमाइश और अभिलेखों के सत्यापन की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे लेकर चक का क्षेत्रफल और स्थान बदलकर दूसरे व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया। पहले जहां उनका खेत था, वहां अब दूसरे व्यक्ति का चक निर्धारित कर दिया गया है। विमलेश सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चकबंदी विभाग से जुड़े पूर्व मामलों का भी हवाला देते हुए प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

वहीं, सहायक चकबंदी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि एसओसी का कार्य चक परिवर्तन और पैमाइश करना नहीं है। वाजिदपुर में चक परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आपत्तियां सीओ के यहां दर्ज कर उनकी सुनवाई की जा रही है और सही पाए जाने पर नियमानुसार सुधार किया जा रहा है। एसओसी सचेंद्र कुमार से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें