चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव में सोमवार की रात मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब सुबह दरवाजा खुलवा रहे थे तो नहीं खुला। इस पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतरवाया। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ताखा निवासी रंजू देवी (22) की शादी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव में हुई थी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। प्रत्येक दिन की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा खुलवाने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।