फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दादर-बलिया विशेष ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 01025/01026 दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचालन को नियमित कर दिया है। अब यह ट्रेन 11043/11044 दादर-बलिया-दादर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। नई व्यवस्था के तहत दादर से ट्रेन का संचालन 17 अगस्त से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार तथा बलिया से 19 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वाराणसी मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 11043 दादर-बलिया त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस दादर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी व भुसावल 9:05 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन ट्रेन हरदा 12:52 बजे, मानिकपुर होते हुए प्रयागराज जंक्शन 7:10 बजे पहुंचेगी। वाराणसी जंक्शन 9:55 बजे होते हुए बलिया 1:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

11044 बलिया-दादर त्रै-साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 अगस्त से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बलिया से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें