फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में उतरा करंट, बालक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। द्वाबा क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को दुर्जनपुर गांव एक सात साल के बच्चे की जान चली गयी। दरअसल बिजली विभाग ने हरे पेड़ में तार बांध दिया था, जिसकी चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गई। बिजली विभाग इस लापरवाही के लिए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्जनपुर गांव निवासी दलू तुरहा का सात वर्षीय पुत्र गलटू घर के कुछ दूरी पर बच्चों के साथ खेल रहा था। वहीं पर बिजली का तार बिजली विभाग वालों ने हरे पेड़ में बांध दिया था। जिससे करेंट संचालित हो रही थी। गलटू खेलते समय पेड़ व तार को छू लिया। जिससे उसे करेंट का झटका लगा और वह पास के नाली में जा गिरा। आसपास के लोगों साथ परिजन उसे लेकर सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
बाद में एक प्राइवेट लाइनमैन बिजली का तार पेड़ से खोलकर दूसरी तरफ हटा दिया। बिजली विभाग इस दुर्घटना को ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा बता रहा है। अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने का कहना है कि दुर्जनपुर गांव में एक निजी कंपनी पुराना तार हटा कर केबिल लगा रही है। उसके कर्मचारियों ने ही खंभे का स्टे वायर पेड़ में बांध दिया था। पेड़ में करेंट आ जाने के कारण बच्चे की मौत की जिम्मेदारी निजी कंपनी की है। कंपनी पर ही कार्रवाई होनी चाहिए। वही मुआवजा देगी। बिजली विभाग इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें