फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 108 विद्यालयों में मंडरा रहा करंट आने का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के एक, दो, चार नहीं बल्कि 108 विद्यालयों के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी हुई है। इससे हर वक्त करंट का खतरा बना रहता है। जिम्मेदारों का कहना है कि शासन को लिखापढ़ी में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कुछ हुआ नहीं है। यह भी जानकारी नहीं है कि लाइनें विद्यालयों की इमारतों के बनने से पहले कि या फिर बाद की।
विज्ञापन

जिले में 2249 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 108 स्कूल भवनों के ऊपर से एचटी बिजली की लाइन गुजरी है। ग्रामीणों का कहना है कि भगवान न करें कभी कोई लाइन टूट कर गिर पड़े या फिर बारिश के वक्त ट्रांसफार्मरों का करंट किसी भवन में उतर जाए। विद्यालयों के मैदान और छतों के ऊपर से गुजरी लाइनें जिम्मेदारों को भी नहीं दिखाई देती हैं। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों का सुंदरीकरण तो कराया जा रहा हैं, लेकिन अधिकारियों को करंट की यह गंभीर समस्या दिखाई नहीं पड़ रही। स्कूलों में सुंदरीकरण से अधिक जरूरी बिजली की लाइन हटाना है, लेकिन इसको पूरी तरह से नजरंदाज किया जा रहा है। अभिभावक संजय यादव, रामकुमार, राजेंद्र प्रसाद और संतोष गुप्ता आदि का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा का ध्यान पहले रखा जाना चाहिए। जिले के बीएसए मणिराम सिंह ने बताया कि सभी 108 विद्यालयों की सूचना शासन को भेजी गई है। इसके लिए जिलाधिकारी का भी सख्त निर्देश है। इस संबंध में बिजली विभाग से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही इन विद्यालयों से बिजली के तार हटाने की कवायद शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें