फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों को जूस पिलाकर नगर मजिस्ट्रेट तोड़वाया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राजकीय बालक/बालिका छात्रावास खुलवाने की मांग को लेकर 27 नवंबर से चल रहे अनशन को बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट ने अनशकारियों को जूस पिलाकर तुड़वाया। इस दौरान अनशनकारियों और जिला प्रशासन के बीच दो घंटे तक वार्ता हुई। अनशनकारियों ने चेताया कि दस दिनों में छात्रावास नहीं खोला गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पांच अनशनकारियों की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती अनशनकारी मनोहर भारती, किशन सचदेवा, अभिषेक कुमार, राहुल भारती को नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, सीओ सिटी अरूण सिंह तथा छात्रा कुुमारी नम्रता, प्रियंका भारती, स्वर्णिमा को एसडीएम सीमा पांडेय ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके पूर्व अपने संबोधन में टीडी कॉलेज के छात्रनेता अजय अंबेडकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान छात्रावास बंद कर दिया गया था। इस समय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज तो खोल दिए गए लेकिन हम लोगों का छात्रावास नहीं खोला गया। छात्र-छात्राओं ने कई बार जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करने के साथ ही पत्रक भी सौंपा। डीएम ने सप्ताहभर का समय दिया। लेकिन छात्रावास नहीं खुला। जिस पर अनशन शुरू किया गया।
इस मौके पर वेद प्रकाश, राकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, राजू कुुमार, मुकेश कुमार राम, सोनू राम, ललित कुमार, आलोक रंजन, श्वेता स्वराज, पूर्णिमा, प्रियंका, मीना, सत्येंद्र कुमार, श्याम सावरिया, नितेश पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें