फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बढ़ी ठिठुरन, रात व दिन के तापमान में दो डिग्री का अंतर

विज्ञापन
कोहरे के बीच एनएच-31 पर अपने गंतव्य को जाता ईरिक्शा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आया। सुबह से कोहरा छाया रहा। सुबह 7.30 के सूर्याेदय हुआ। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। सूरज की चमक फीकी रही। इससे लोगों को दिन में सर्दी का अहसास हुआ। पछुआ हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। रात व दिन के तापमान में दो डिग्री का अंतर रहा।
विज्ञापन

इधर, मौसम दिन में पूरी तरह से साफ रह रहा था। सूर्य की किरणों से दोपहर में गरमाहट मिल रही थी लेकिन मंगलवार को मौसम ने करवट ली। पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को सिहरन महसूस हुई। शाम होते ही वातावरण में धुंध भी छाने लगी। रात व दिन के तापमान में दो डिग्री का अंतर रहा। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। हवाओं की रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही।
ठंड को बढ़ते देख अस्थायी रैन बसेरा बनाने के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
फाउंड वन फाउंडेशन की तरफ से नगर पालिका परिषद बलिया से स्थल की मांग की गई है। इसमें टेंट में अस्थाई रैन बसेरा बनाने के साथ ही उसमें कंबल, पीने के गर्म पानी के अलाव अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

परियोजना प्रमुख नंदनी तिवारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद से चयन कर स्थल की मांग की गई है। 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक रैन बसेरा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें