फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त को जेल भेजा जाना चाहिए : संजय सिंह

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के घर जाते राज्यसभा सांसद स
विज्ञापन
बलिया। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की। उन्होंने भाजपा पर मुख्य चुनाव आयुक्त के जरिये वोट चोरी कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिवंगत रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गोसाईंपुर पहुंचे संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में 13 लाख वोट बढ़ा दिए गए, जबकि 65 हजार वोट बिना किसी कारण काट दिए गए।
संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगले तीन महीनों में चुनाव के नाम पर क्या-क्या खेल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह चुनाव कराए जाएंगे तो अन्य राजनीतिक दलों का क्या हश्र होगा।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर उनकी पार्टी भी सीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी होने की बात मानने वाली हर पार्टी को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए।
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए संजय सिंह ने कहा कि पहले चयन प्रक्रिया में शामिल रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को इससे बाहर कर दिया गया। कहा कि देश की जनता यह सब देख रही है। संजय सिंह ने ज्ञानेश कुमार पर अन्य आरोप लगाते हुए दावा किया कि केरल में तैनाती के दौरान वर्ष 2006 में भी उन पर आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें