फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोर्ड की बैठक से गए अध्यक्ष, सभासदों ने 67 करोड़ के प्रस्तावों पर लगाई मुहर

विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय परिसर में मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाते नपा अध्यक्ष संतकुमार उर्फ मिठाईलाल सा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया की बोर्ड की बैठक सोमवार को सभागार में अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें लगभग 67 करोड़ के ज्यादा का बजट शहर के विकास कार्यों पर खर्च करने पर चर्चा की गई
विज्ञापन

। इसमें पंचम राज्य वित्त आयोग से 30 करोड़ का बजट सभासदों ने पास किया। वहीं, बोर्ड फंड के 4.27 करोड़ में 3.81 करोड़ की धनराशि खर्च करने पर सहमति बनी। इसी बीच कई मुद्दों पर गरमा-गरम बहस के बाद अध्यक्ष के बैठक के बीच में ही चले जाने से प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर नहीं हो सके इससे बैठक अधूरी मानी जा रही है। हालांकि उपस्थित सभासदों ने प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।
सभासदों ने शासकीय योजना में पं. दीनदयाल पेयजल व जल निकसी मद से एक करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगाया। वहीं, शहर के जापलिनंगंज में स्वतंत्रता सेनानी पं. महानंद मिश्रा व पूर्व मंत्री विक्रमा पांडेय की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव सभासद सूरज तिवारी ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। सभासद मधुलिका गुप्ता ने बस स्टैंड पोस्ट लगाने का प्रस्ताव दिया। इस पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन

सभासद अमित कुमार दूबे ने प्रस्ताव दिया कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। चारों तरफ कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में फर्म की निविदा निरस्त कर नई व्यवस्था सुनिश्चित करने का मामला उठाया, जिस पर सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। सभासद यशवंत सिंह ने शहरवासियों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का मुद्दा उठाया। सभासदों ने चटोरी गली को चालू करने व रेट प्रतिदिन 50 से 100 रुपये स्थान के अनुसार वसूलने पर सहमति प्रदान की।
सभासदाें ने बालेश्वर मंदिर में नया आरओ लगाने व गर्मी को देखते हुए शहर के सभी आरओ तत्काल चालू करने का प्रस्ताव पारित किया। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि बैठक के अचानक अध्यक्ष के चले जाने से कार्रवाई अपूर्ण रह गई है। इस बैठक की कार्रवाई को आगे बढ़ाने की अनुमति देंगे तो कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें