फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को बिहार से जोड़ेगा पुल

Sun, 25 Jan 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से सटे शिवरामपुर में बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े जनेश्वर मिश्र सेतु का विधिवत निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। रविवार को भूमि पूजन किया गया। कार्य का शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय द्वारा भूमिपूजन करके किया गया। 
विज्ञापन


 इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री नारद राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में जो वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा।

यूपी तथा बिहार के लोगों के लिए जनेश्वर मिश्र सेतु वरदान साबित होगा। दियरांचल के लोगों के साथ बिहार के लोग भी इस पुल के माध्यम से जिला मुख्यालय आसानी से पहुंचेंगे। ताकि जिले के सभी वर्ग के लोगों को समान फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


कहा कि जनेश्वर मिश्र के नाम पर बनने वाला सेतु करीब ढाई किमी लंबा है, जो सपा कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती भी है। पुल को मार्च 2017 से पहले पूर्ण करा दिया जाएगा। काबीना मंत्री ने कहा कि दियारांचल में बिजली की कमी से लोगों को काफी परेशानी होती थी। विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है।

अब 15 दिनों के भीतर यहां के लोगों को बिजली मिलने लगेगी। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि नगर से जुड़ा यह इलाका काफी पिछड़ा हुआ था।

नगर का वार्ड होने के बावजूद इस क्षेत्र के लोगों को बिजली से लेकर तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता था। लेकिन अब इस इलाके के लोगों को शहर की अधिकांश सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी। ब्रिज कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक दीपक गोयल तथा अहमद हसन ने कार्य विस्तार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें