फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलहरी के गरया निवासी सेना में सूबेदार रहे अशोक कुमार गुप्ता का पार्थिव शरीर शनिवार को पैतृक गांव पर लाया गया। सेना के जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार हुकुम छपरा गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र ने दी। गरया गांव निवासी 47 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता 1998 में आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग बंगाल के पन्नागढ़ में थी। अधिकारियों के अनुसार तीन दिन पहले बुधवार को ड्यूटी के समय उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पन्नागढ़ कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराने के साथ परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पर बड़े पुत्र के साथ उनकी पत्नी पिंकी देवी पन्नागढ़ पहुंचीं। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर जवान की मौत हो गई। विभागीय कार्रवाई के बाद सेना के जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाया।
श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। अशोक कुमार के दो पुत्र आयुष और अंगद तथा पुत्री पल्लविका हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। डाॅ. भूपेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, संजय ओझा आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार हुकूम छपरा गंगा घाट पर हुआ।
विज्ञापन

उधर सूबेदार अशोक कुमार गुप्ता के रिट परेड में बलिया के पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, बेलहरी ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार राम कुमार यादव, मुरली छपरा ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार सत्यनारायण सिंह, दुबहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार अंगद सिंह, कैप्टन लखन लाल यादव, कैप्टन गणेश राय, लेफ्टिनेंट अरुणेश पाठक ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें