फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पोखरा में मिला लापता महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के हांसनगर नगर नई बस्ती गांव स्थित पोखरे में मंगलवार को वृद्ध महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान महलुदन (75) पत्नी स्वर्गीय मुहम्दीन, निवासी हल्दी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महलुदन बीते 10 जनवरी से लापता थीं, जिसको लेकर हल्दी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला मंदबुद्धि थीं, जिस कारण उनके भटकने की आशंका बनी रहती थी। थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोखरे से एक महिला का शव बरामद हुआ है आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें