बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के टइया टोला (खरौनी) गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्ष रामवती देवी और विकेश के बीच मारपीट हुई। इस मारपीट में एक विधवा महिला का सिर फट गया और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष से रामरती देवी ने आरोप लगाया कि 17 जनवरी की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के ही विकेश, अजय, हरिदयाल और सत्येंद्र ने गोलबंद होकर उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी अजय ने कुदाल से उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष से सत्येंद्र राजभर ने भी पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि वह अपने घर जा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के कारण सुजीत, विकेश और अंकुश ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल सात नामजद आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही है।