फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार दिन बाद मिला लापता युवक का शव, बिहार में की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब चार दिन से लापता युवक योगेन्द्र कुमार (29) का शव शुक्रवार सुबह उसके पैतृक गांव पहुंचा। योगेंद्र 27 मई को अपनी स्कॉर्पियो से घर से निकला था और लापता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि योगेन्द्र को एक फोन कॉल आई थी। जिसके बाद सिवान जाने की बात कहकर घर से निकला था। रातभर इंतजार के बाद मोबाइल भी बंद मिला। 28 मई को परिजनों ने सिकंदरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर अंतिम लोकेशन बिहार के सिवान जिले के मुसाफिर थाना क्षेत्र में पाई। इसके बाद परिजन और स्थानीय पुलिस वहां पहुंचे और बिहार पुलिस से सहयोग की मांग की।
बिहार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान एक आरोपी मनोज कुमार निवासी सेमरिया बाजार ने अपना जुर्म स्वीकार किया। बताया कि हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उरई बाजार के पास नहर से योगेन्द्र का शव बरामद किया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। शुक्रवार सुबह जब शव धनेजा गांव पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें