बलिया। ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बुधवार को रेलवे स्टेशन पर सहायक उप निरीक्षक संतोष राय गश्त कर रहे थे। चार वर्ष की एक बच्ची को लावारिश हालत में प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर घूमते हुए पाया। पूछताछ में उसने दिल्ली की निवासी व माता-पिता का नाम बताया। बताया कि मम्मी, भाई व मामा के साथ रात में दिल्ली की ट्रेन पड़कर जा रही थी। मां शौचालय में गईं, मैं खोजने लगी, ट्रेन के रुकने पर ट्रेन से उतरकर खोजने लगी।
आरपीएफ ने उक्त बच्ची को पोस्ट पर लाकर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया। रीना तिवारी व आकाश गुप्ता केश वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन को उक्त बच्ची को स्टेशन मास्टर राजीव राय व डिप्टी सिटी आई घनश्याम के समक्ष सुपुर्द किया गया। वाराणसी पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि उक्त बच्ची की मां ट्रेन संख्या 04057 समर स्पेशल ट्रेन में जा रही थी। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी पर तैनात उप निरीक्षक सुधीर राय ने सूचना पर ट्रेन को सिटी स्टेशन पर खड़ी होने पर बच्ची की माता राजरानी को खोज कर ट्रेन से उतरवाकर गाड़ी संख्या 11061 से बलिया भेजा गया। स्टेशन पर पहुंचने पर चाइल्ड केयर भेज कर उक्त बच्ची सृष्टि सिंह को सुपुर्द कराया गया।