फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लाैट रहे छात्र की बाइक नीलगाय से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव में बाइक के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र यादव (20) पुत्र श्रीकांत निवासी जगदेवपुर थाना बांसडीहरोड, प्रवीण (16) पुत्र प्रदीप निवासी छितौनी और विशाल (17) पुत्र कामेश्वर यादव भीमपुरा स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज से यूपी बोर्ड की प्रथम पाली की परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे नारायनपाली गांव के सामने पहुंचे कि सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिससे बाइक टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वही तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नीलगाय की भी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें