फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोटवारी मार्ग पर डेहरी गांव के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवक विद्युत पोल से जा टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डेहरी निवासी विजय शंकर राजभर (32) दूसरे की बाइक लेकर कोटवारी गया था। कोटवारी से समान खरीद कर बाइक से ही अपने गांव आ रहा था। डेहरी गांव के समीप विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी की विजय सड़क के नीचे दूर जा गिरा। घायल युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय शंकर मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार की आजीविका चलाता था। मां-बाप का एकलौता पुत्र था। पत्नी चंदा देवी का रोते देख हर किसी की आंखें नम हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें