फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की का ग्रिल काटकर भुआल छपरा में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के भुआलछपरा गांव में सोमवार की रात्रि चोरों ने खिड़की का ग्रिल काटकर नगदी, जेवर सहित लाखों का सामान पर हाथ साफ कर लिए। घटना की सूचना पर दोकटी पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष दोकटी रोहन राकेश ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के भुवाल छपरा गांव निवासी हरेंद्र यादव का परिवार बिजली नहीं होने के कारण छत पर सोने के लिए चला गया। जब सुबह कमरे की सफाई करने के लिए महिलाएं गईं तो बाक्स व अलमारी टूटी थी और अटैची गायब थी। इसको देख महिलाओ ने हल्ला किया। पुरुष पहुंचे देखा तो अगलजबगल समान खोजने लगे। कुछ दूरी पर तोड़ कर फेंकी गई अटैची मिली। पीड़ित हरेंद्र यादव ने बताया कि अलमारी में एक लाख रुपए नगद व लगभग ढाई लाख रुपए के जेवर चुरा लिए गए हैं। थानाध्यक्ष दोकटी रोहन राकेश सिंह व चौकी प्रभारी लालगंज परमानंद त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें