फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैंककर्मियों ने ही निकाले थे चेस्ट से 21.57 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा कोतवाली के संवरा चट्टी स्थित यूपी बडौदा बैंक से चोरी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। शाखा प्रबंधक, कैशियर व चपरासी को पैसा गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित संवरा यूपी बड़ौदा बैक के चेस्ट से 21,57,658 रुपये चोरी का मामला सामने आया था। जानकारी होने पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी ओमवीर सिंह ने जांच पड़ताल की थी। बिना किसी तोड़फोड़ के लॉकर से पैसा गायब था। बैंक में लगे सीसी कैमरे की डीवीआर गायब थी और अलार्म बंद था। प्रथम दृष्टयता मामला बैंककर्मी की मिलीभगत से चोरी का लगा था। शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय की तहरीर पर पुलिस ने कैशियर स्वामीनाथ राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक, कैशियर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि चेस्ट से पैसा चोरी नहीं हुआ है। बल्कि लॉकर खोलकर पैसा निकाला गया है। पुलिस टीम ने चंद्रभूषण राय निवासी शिव बिहार काॅलोनी परिखरा, कैशियर स्वामीनाथ राम निवासी छितौनी व चपरासी सुनील यादव निवासी मोहल्ला मन्नूपुर को चाय की दुकान संवरा से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश कर पैसा बरामदगी के लिए 14 दिन की रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें