फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बच्चाें से बुजुर्ग तक सर्दी जुकाम, बुखार से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम के उतराव चढ़ाव से कम इम्युनिटी वाले लोगों की सेहत खराब हो रही है। सुबह शाम ठंड व दिन में तेज धूप का सेहत पर असर पड़ रहा है। बच्चाें से लेकर बुजुर्गों में सर्दी, जुकाम, तेज बुखार, गले में खरास व सांस की परेशानी बढ़ गई है। छोटे बच्चे सीने की जकड़न व बुजुर्ग अस्थमा से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मंगलवार को 1568 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। 242 मरीज फिजिशियन की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, सांस की परेशानी, गले में खरास, सर्दी जुकाम, नाक और आंख से पानी, बार-बार छींक आने वाले रहे। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि अस्थमा के मरीजों को मौसम के अचानक बदलाव से सावधान रहना चाहिए, खास तौर पर सुबह के वक्त गर्म बिस्तर से उठकर एकदम खुली हवा में नहीं जाना चाहिए। सलाह के मुताबिक इनहेलर और नैजल स्प्रे इस्तेमाल करना चाहिए। डाॅक्टर पंकज झा ने बताया कि बदलते मौसम में एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके उपाध्याय ने कहा कि नवजात बच्चों का विशेष ध्यान रखें। सर्दी जुकाम होने पर चिकित्सक के सलाह पर दवा का सेवन करें। थोड़ी सी लापरवाही अस्थमा व निमाेनिया के मरीजों के लिए जानलेवा साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें