फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर काम करने वाले होंगे पुरस्कृत

Sat, 20 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों और समन्वयकों की बैठक शनिवार को बीएसए कार्यालय परिसर में शनिवार को हुई। इसमें बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने शिक्षा क्षेत्र के तीन बेहतर कार्य करने वाले न्याय पंचायत समन्वयकों को चिह्नित कर लें। उन्हें जल्द ही पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसए राकेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक परीक्षा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की 2014-15 परीक्षा में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाए हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। ताकि मेधावी बच्चों की जनपद स्तर पर सम्मानित किया जा सके। कहा कि वर्ष 2015-16 को गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों का सघन निरीक्षण, गुणवत्ता और शिक्षा एसएनसी का गठन अध्यापकों की शत प्रतिशत उपस्थित कराई जाए।

वर्ष 2015-16 में प्रत्येक माह की तीस तारीख को परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा का प्रश्नपत्र जनपद स्तर पर एबीआरसी द्वारा तैयार किया जाएगा। जो ब्लाक स्तर पर सीलबंद लिफाफे में उपलब्ध कराया जाएगा। सत्र 2014-15 के समस्त उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालयों में आगामी शैक्षिक सत्र के प्रत्येक दिन एमडीएम बनवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एबीएसए एके
विज्ञापन
विज्ञापन

झा, सुनील पटेल, राकेश सिंह सहित समस्त खंड शिक्षाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें