फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दी कोरोना ने दस्तक, लोग बेपरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर व आसपास के क्षेत्रों में इस समय कुल दस कोरोना पॉजिटिव केस हैं और पांच हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर में कहीं भी कोरोना संक्रमण को लेकर लोग या प्रशासन गंभीर नहीं नजर आ रहा है। लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। बाजार में ठेला वालों का पहले की तरह कब्जा हो गया है। चाय-पान की दुकानों पर पहले की तरह भीड़ नजर आने लगी है। शहर में जाम लगने लगा है। हाल ये है कि बुधवार को लक्ष्मी मार्केट को सैनीटाइज करने की बात कही जा रही थी और बृहस्पतिवार को पूरा इलाका खुला हुआ था। उधर, विजयीपुर नई बस्ती हॉट स्पॉट घोषित है और वहां एहतियात का कोई कोरम पूरा करने की भी जरूरत महसूस नहीं की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में कहीं भी ऐसा एहसास नहीं हुआ जैसे कोरोना संक्रमण की चपेट में आए कोविड-19 के मरीज शहर में भी दस्तक दे चुके हैं। शहर के चौक में जाम की स्थिति थी और चारो तरफ ठेला वालों ने कब्जा कर रखा था। चौक से स्टेशन रोड का हाल तो और बुरा था। इस रोड के बीच में बने डिवाइडर के दोनों तरफ ठेला और पटरी दुकानदारों का कब्जा था। हाल ये था कि कागज में 60 फीट चौड़ी इस सड़क पर इतनी भी जगह नहीं थी कि कोई वाहन आसानी से इसपर गुजर सके। चारपहिया वाहनों की कौन कहे बाइक सवारों को भी रोड से गुजरने में काफी पापड़ बेलना पड़ रहा था।
उधर, बुधवार को शहर के विजयीपुर के सर्राफा कारीगर के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद विजयीपुर नई बस्ती को हॉट स्पॉट घोषित किया गया। इसके साथ ही कहा गया कि उसकी दुकान लक्ष्मी मार्केट में थी, इसलिए मार्केट को सील कर दिया गया है। पूरे मार्केट को सैनीटाइज कराने के बाद भी खोला जाएगा, लेकिन बृहस्पतिवार को मार्केट पूरी तरह से खुला नजर आया। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने उधर जाने की जहमत नहीं उठाई और न ही मार्केट को सैनीटाइज कराया गया। विजयीपुर नई बस्ती हॉट स्पॉट तो घोषित है, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तक इलाके में बैरिकेडिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन

-
लक्ष्मी मार्केट को सैनीटाइज करने और विजयीपुर नई बस्ती में बैरिकेडिंग के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिया गया है। मरीज को तत्काल एल-1 अस्पताल में पहुंचा दिया गया था। अब टीम भेजकर अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। शहर में जाम को लेकर प्लान बनाया जा रहा है।-श्रीहरि प्रताप शाही, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें