फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, हाईवे किया जाम, तनाव के बीच पुलिस ने कराई प्रतिमा की मरम्मत

Tue, 22 Jun 2021 04:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में सड़क के किनारे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जब लोगों ने इसे देखा तो आग बबूला हो गए। इसके बाद रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में सड़क के किनारे स्थापित आंबेडकर प्रतिमा को सोमवार रात किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने गड़वार-नगरा मार्ग को जाम कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। मौके पर फोर्स तैनात है। सीसीटीवी फुटेज के आधार में अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में सड़क के किनारे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा कि प्रतिमा के एक हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसकी सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण नगरा-गड़वार मार्ग पर जाम लगा करके बैठ गए। सुबह साढ़े 6 बजे जाम लगने की सूचना पाकर सीओ सिटी विश्वजीत सिंह, गड़वार थाना प्रभारी राजीव सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की गई।

प्रतिमा के मरम्मत कराने और आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने लगभग 7:45 बजे शाम को खोल दिया। पुलिस की ओर से प्रतिमा की मरम्मत कराई गई। मौके पर फोर्स तैनात है।

सीसीटीवी में दिखे चेहरे 
जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की गई है, उसके पास में ही बक्सा बनाने की एक दुकान है। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई तो बाइक पर सवार तीन युवक दिखाई पड़े। इसमें एक युवक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर रहा था। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। सीओ सिटी विश्वजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिछले लगभग एक साल के दौरान प्रतिमा चार बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश की स्थिति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें