फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंबेडकर प्रतिमा रखने पर तनाव, पहंुची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। नगर पंचायत के वार्ड दो छत्तरपुर छतवां में शुक्रवार देर शाम कुछ लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा रख दी। इसकी शिकायत उसी भूमि पर झोपड़ी लगाकर रहने वाले रामप्रवेश राम ने पुलिस से की। पुलिस ने रात में ही आंबेडकर की प्रतिमा को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सीओ सिटी श्यामकांत, नायब तहसीलदार प्रदीप यादव व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत की। शांति व्यवस्था बनाएं रखने की हिदायत दी गई। संबंधित लेखपाल गौरव ने बताया कि छतवां मौजा में यह भूमि नवीन परती है।
इस भूमि पर मालिकाना हक के लिए रामप्रवेश ने न्यायालय में वाद दाखिल किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस भूमि पर वर्षों से संत रविदास की प्रतिमा स्थापित है।
विज्ञापन

सभी की सहमति से पूजा पाठ के लिए रामप्रवेश राम उक्त जमीन पर झोपड़ी लगाकर रहते हैं, जो गलत तरीके से भूमि को अपना बता रहे है। मौके पर एसओ गड़वार रत्नेश सिंह, चौकी प्रभारी अवधेश कुमार, कानूनगो नन्दलाल सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें