फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दस मिनट की बारिश ने बिगाड़ दी शहर की हालत

विज्ञापन
बेमौसम बारिश के चलती सूना पड़ा एनएच-31।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बलिया। शनिवार की शाम को हुई तेज बारिश ने शहर की सूरत को बिगाड़ दिया। लगभग दस मिनट तक हुई तेज बारिश से एनएच-31 मार्ग सुनसान हो गया। चालक अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर ठहर गए।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। वहीं गलियों में करीब आधा घंटे तक पानी लगा रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश ने नगर पालिका परिषद की जल निकासी व्यवस्था की कलई खोल दी। बदले से तापमान में भी गिरावट हुई है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि इधर दो दिनों में अधिकतम तापमान आठ व न्यूनतम चार डिग्री तक गिरा है। रविवार की दोपहर के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें