फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित पलटी, महिला घायल

विज्ञापन
चितबड़ागांव क्षेत्र के सुजायत गांव के समीप असंतुलित होकर पलटी बस तथा मौके पर उप​स्थित लोग।संवाद
विज्ञापन
चितबड़ागांव। बलिया-गाजीपुर मार्ग पर शनिवार की शाम चितबड़ागांव होते हुए मोहम्मदाबाद (गाजीपुर) जा रही यात्रियों से भरी बस पटसार (सुजायत) गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दौड़कर बस के अंदर से फंसे लोगों को बाहर निकाला, करीब 40 महिला पुरुष सवार थे। हादसे में ताजपुर डेहमा निवासी पूजा (21) को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाना के साथ घर भेज दिया गया। गनीमत रही बस धीमी थी, जिससे घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि एक महिला को हल्की चोट आई है, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। यातायात व्यवस्था चालू है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें