बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट जाने से आधा दर्जन से अधिक आशाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बांसडीह के छाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध आशा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड़ में मंगलवार को सुबह विभागीय समीक्षा बैठक थी। इसमें भाग लेने के लिए आशाएं टेंपो पर से आ रही थीं। असंतुलित होकर टेंपो पलट गया। किरन पटेल, रीना देवी, कविता पांडेय, सुमित्रा, गीता देवी, संजू सिंह, मीना पांडेय घायल हो गईं. उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी सीएमओ डा.सुधीर कुमार तिवारी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहुंच उनका हाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। किरन, रीना और कविता पांडेय की हालत गंभीर है। शेष घायलों प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।