फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो व पिकअप की टक्कर में सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल व आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

संवाद सूत्र फेफना के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को गड़वार से फेफना आ रही टेम्पो को पिकअप ने बधैता मोड़ के पास टक्कर मार दिया। टक्कर के कारण फेफना निवासी टेंपो चालक लक्खी सहित चार लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान लक्खी की मौत हो गई। घायल महेश राम, भीम राजभर और संतोष का इलाज चल रहा है।
संवाद सूत्र हल्दी के अनुसार थाना के सामने गुरुवार की दोपहर पिकअप व टेम्पो लमें आमने-सामने टक्कर हो गई। टेम्पो में सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र के बसरिकापुर गांव में खुले पशु आश्रय स्थल पर ग्रामीण पिकिअप से नौ जर्सी बछड़ों को छोड़ने जा रहे थे। हल्दी थाने के समीप बलिया आ रहे टेम्पो से टक्कर हो गई। हादसे में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोड़हर निवासी बिरजू राम 22, शत्रुघ्न 22, हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहा निवासी सोनी गुप्ता 14, भृगु नाथ गुप्ता 30, मझौवां निवासी मयंक राठौर 28, दुबहर निवासी सरस्वती गुप्ता 22, टेम्पो चालक राजू पासवान 22 निवासी रेपुरा थाना हल्दी व सूरज राम 23 निवासी छोड़हर थाना बांसडीहरोड घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें