फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह के एजेंट की गाड़ी व रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। टिकादेवरी प्रधानपुर मार्ग स्थित विजय सिंह के ट्यूबेल के समीप बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक समूह के एजेंट्स को धमका कर बाइक एवं डिग्गी में रखें नगदी सहित टेबलेट छीन लिया। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस घेराबंदी कर बदमाशो को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

एक समूह का एजेंट सिकंदरपुर निवासी डब्लू अंसारी चिलकहर कोटवारी, दुगाई, अख्तियारपुर के समूहों का पैसा वसूल कर टिकादेवरी निवासी ब्रम्हदेव को पीछे बैठा कर टीकादेवरी गांव में फोटोस्टेट कराने जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया। एजेंट के रुकते ही बदमाशों गाड़ी व सामान छीन लिया तथा फरार हो गए। डब्लू ने बताया कि बाइक की डिक्की में समूह के लगभग 60 हजार रुपये एवं टेबलेट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें