फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंदिर में चोरी का मामला...ग्रामीणों ने घेरा थाना, जताई नाराजगी; चार चोरों को गिरफ्तार कर किया था खुलासा

Sat, 17 Jan 2026 04:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया के बुढ़वा शिव मंदिर में चोरी के मामले में खुलासे को लेकर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनमाने तरीके से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
थाने पर पुलिस से बातचीत करते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बुढ़वा शिव मंदिर में पिछले दिनों हुई चोरी के खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने शनिवार को सुखपुरा थाने का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने चोरी के खुलासे पर अपनी असंतुष्टि जाहिर करते हुए चोरी गए शिवलिंग, चांदी के पत्र और माता के आभूषणों को प्रस्तुत करने की मांग की। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने साफ कहा कि इस तरीके का फर्जी खुलासा नहीं चलेगा। चोरी गए वास्तविक सामानों को बरामद किया जाए और असली आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों के आक्रोश को देख मौके पर एडिशनल एसपी कृपा शंकर और सीओ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान मौके पर भाजपा नेता बृजनाथ सिंह, बसंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमेश सिंह सेम टी सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

न शिवलिंग मिला न चांदी का पत्र, कर दिया चोरी का खुलासा
शिव मंदिर में चोरी मामले में पुलिस ने 13वें दिन शुक्रवार को चोरी का खुलासा करते हुए घटना में शामिल अन्तर्जनपदीय चोर गुड्डू उर्फ करिया नट, मोहम्मद अंसारी, पतरू नट, कयामुद्दीन, अरविंद राम को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सुखपुरा, गड़वार, मनियर, नगरा सहित अन्य थाना क्षेत्र में की गई चोरी के 4210 रुपये, सफेद धातु के बिस्किट 241.6 ग्राम, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, तीन मोटर, दो टुल्लू पंप, दो गैस सिलिंडर, एक गैस चूल्हा, दो इन्वर्टर, दो बैट्री, चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार, तमंचा और कारतूस बरामद किया।

चोरों के पास से न तो काटा गया शिवलिंग मिला और न ही उस पर चढ़ाया गया चांदी का पत्र। सिर्फ सफेद धातु के बिस्किट के आधार पर चोरी को खुलासे को पर स्थानीय लोग सवाल उठाने लगे हैं। लोगों के मन में सवाल उठा रहा है कि आखिर पुलिस शिवलिंग के अंश को क्यों नहीं बरामद कर पाई? शिवलिंग पर चढ़ाया गया पत्र और मां के आभूषण खरीदने वाले सुनार क्यों नहीं गिरफ्तार हुए। इन सवालों का जवाब देने से पुलिस बचती रही।

कार्रवाई पर उठे सवाल

भाजपा नेताओं ने भी मामले को लेकर जताई नाराजगी। - फोटो : संवाद
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि पांच जनवरी को बुढ़वा शिव मंदिर के पुजारी ने तहरीर देकर बताया था कि चार जनवरी की रात में अराध्य शिवजी के लिंग को जिसे चांदी के पत्र से ढ़ककर बनाया गया था, मां दुर्गा के आभूषण, श्रृंगार का समान चोरी कर लिया गया। 

सुखपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सुशील दुबे, उपनिरीक्षक जयदीप यादव ने हरपुर स्थित करमपुर जाने वाली पुलिया पर पहुंचने पर खड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें गुड्डू निवासी नकहरा को सफेद धातु की बिस्किट, एक हजार रुपये, कारतूस, तमंचा, मो. अंसार निवासी धनौती धुरा को सफेद धातु की पायल, पतरु नट निवासी नकहरा और कयामुद्दीन निवासी सुखपुरा, अरविंद राम निवासी हथौडी थाना गडवार को को रुपये के साथ गिरफ्तार किया। 

इनसे दो इन्वर्टर बैट्री, दो वाटर पंप, तीन पानी की मोटर तीन इंच वाली, दो घरेलू गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा आदि बरामद हुआ है। सुखपुरा में चोरी से संबंधित दो अभियुक्त दल नट निवासी नकहरा, टेंगर नट निवासी खरहाटार वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टेंगर और गुड्डू करिया पर चोरी सहित अन्य मामले में 35 केस दर्ज
शिवमंदिर चोरी के मामले में गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों पर जिले के विभिन्न थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट, गांजा तस्करी व गोहत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज है। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि रूदल नट व टेंगर नट व गुड्डू करिया पर विभिन्न थाना में चोरी सहित अन्य मामले में 35 प्राथमिकी वहीं, पतरु नट पर 10 प्राथमिकी, क़यामुद्दीन पर गोहत्या, आर्म्स एक्ट, गांजा तस्करी, मोहम्मद अंसार पर पांच प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस इनको लंबे दिनों से तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें