फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: ब्रह्ममुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी, बच्चों ने उड़ाए पतंग; सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

Thu, 15 Jan 2026 08:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: मकर संक्रांति पर्व पर बलिया में गंगा तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तिल-गुड़, चिउरा समेत अन्य दान कर पुण्य के भागी बने। जगह-जगह खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
गंगा तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही तीर्थ पुरोहितों को तिल-गुड़, चिउरा व तिलवा दान किए। मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा स्नान को लेकर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन




लोगों को रेला टूटने का नाम ही नहीं ले रहा था। गंगा स्नान के बाद लोगों ने बाबा बालेश्वर नाथ व हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया। धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा लोगों को स्नान के बाद कंपकंपा दे रही थी। इस दौरान करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। कई स्थलों पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मकर संक्रांति की सुबह मौसम साफ लेकिन ठंडी हवाओं ने आस्था की परीक्षा ली। ठंडी हवा चलने के बाद भी श्रद्धालुओं के पांव नहीं रुके। भोर में चार बजे से ही लोग चार पहिया, बाइक, ई-रिक्शा के अलावा पैदल ही घाटों की तरफ चल पड़े। स्नान घाट पर सबसे अधिक संख्या महिलाओं की थी। गंगा के शिवरामपुर घाट व माल्देपुर घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक रही। स्नान के बाद लोगों ने तिल, गुड़, चावल, सब्जी, तिलवा, चिउरा दान किया।

विज्ञापन

किया दान-पुण्य

मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी खाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बृहस्पतिवार की सुबह ठंडी हवाओं के बीच हुकुम छपरा गंगा घाट सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ब्रह्ममुहूर्त से ही सुबह चार बजे से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर उमड़ पड़े। प्रतिकूल मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर तक गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्नान के उपरांत सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया गया तथा दान-पुण्य किया गया। 

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और दही, चिउड़ा, गुड़ एवं तिलवा का प्रसाद ग्रहण किया। हुकुम छपरा गंगा घाट के अलावा पचरुखिया, गंगापुर, चौबे छपरा, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, नौरंगा, सतीघाट एवं शिवपुर समेत अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

मकर संक्रांति पर गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। सुबह से ही उजियार घाट, कोटवा नारायणपुर नागा घाट, नसीरपुर मठ गंगा तट, भरौली, गोविन्द पुर, सोहांव,बड़का खेत पलिया खास, शाहपुर बभनौली, गंगहरा, इच्छा चौबे का पूरा, कोट अंजोरपुर, भिखारीपुर, मंझरिया गांव के लोगों ने गंगा के छाड़न में डुबकी लगाई एवं दान पुण्य किया दही, चूड़ा, तिलवा का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें