फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लगातार कई दिनों तक तेज धूप होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन बुधवार को मौसम में बदलाव आया। अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दिन की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। 12 से 25 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज हवा व आसमान में बादलों की आवाजाही से लोगों को बारिश की उम्मीद जग गई है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई है। सुबह तीखी धूप रही। उसके बाद आसमान में बादलों के आने व जाने का क्रम बढ़ गया। मौसम के बदलने से आंधी व बारिश की संभावना बढ़ती जा रही है। पूर्व व उत्तर दिशा की हवा चलने से मौसम में उमस बरकरार रही। हालांकि तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली कटौती होती रही। बहेरी इलाके में दिन-भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती मनमानी से लोग परेशान हो गए। सुबह बिजली कटी तो देर शाम तक नहीं आई। कई छोटे कारखानों पर काम काज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें